सीकर, राजस्थान
RLP के प्रवक्ता महिपाल महला भी जिला परिषद में फिर से भाग्य आजमाने जा रहे है। महिपाल महला ने अभी कुछ ही देर पहले यह जानकारी साझा की है, उन्होंने बताया कि रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल के निर्देश के अनुसार उन्हें जिला परिषद के वार्ड नं 38 से उमीदवार बनाया गया है। हम आपको बता दे कि RLP पहली बार पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव लड़ने जा रही है। राजस्थान के सभी 21 जिलों में RLP यह चुनाव लड़ रही है।
वही RLP के महिपाल महला को 38 वार्ड से जिला परिषद सदस्य का प्रत्याशी बनाया गया है। महिपाल महला विधानसभा चुनाव 2018 भी लड़ चुके है, लेकिन उनको इस चुनाव में सफलता नहीं मिली थी, अब दूसरी बार महिपाल महला जिला परिषद चुनाव में भाग्य आजमाने जा रहे है।

Tnxx for comment