अमेरिका: डोनल्ड ट्रम्प को हराकर जो बिडेन बने अमेरिका के 46 वें नए राष्ट्रपति

INC News
0

 अमेरिका।





आखिरकार अमेरिकीराष्ट्रपति चुनाव की स्थिति साफ हो गई है। अमेरिका के नए राष्ट्रपति अब जो बिडेन होंगें, बिडेन ने वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बुरी से हरा दिया है और अब बिडेन देश के 46 वें राष्ट्रपति बनने जा रहे है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 77 वर्ष के जो बिडेन को अब तक 290 इलेक्टोरल वोट मिल चुके है, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को अभी तक सिर्फ 214 वोट ही मिले है। राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 270 का है, जिसको शनिवार को जो बिडेन के पार कर लिया, जिसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बिडेन का राष्ट्रपति बनना तय हो गया है।


जो बिडेन के साथ अमेरिका की राष्ट्रपति इस बार भारतीय मूल की कमला हैरिस होगी। कमला हैरिस पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही है। हैरिस 56 साल की है और उनकी मां तमिलनाडु की रहने वाली थी। हैरिस और जो बिडेन अब 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति की शपथ लेंगें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default