पंचायत चुनाव को लेकर RLP फ्रंट फुट पर, सभी जिलों में कार्यकारिणी और प्रभारी किए नियुक्त

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान प्रदेश के 21 जिलों में होने जा रहे पंचायत समिति चुनाव और जिला परिषद सदस्य चुनाव को लेकर हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP एम दिनों फ्रंट फुट पर तैयारी कर रहे है। लगातार नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पंचायत चुनाव को लेकर बैठकें कर रहे है। मंगलवार को RLP ने कई बचे हुए जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की, इसके अलावा सभी पंचायत चुनाव वाले 21 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए है। पर्यवेक्षक नियुक्ति में RLP के बड़े नेताओं को जगह मिली, जिन्होंने पहले RLP से चुनाव लड़ा हो, वर्तमान विधायक भी इसमें शामिल है।


इससे पहले भी RLP प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग ने राजस्थान के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में पार्टी के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए थे। अब पार्टी जिला अध्यक्ष और पर्यवेक्षक मिलकर सम्बंधित जिले में पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त करेंगें और उस क्षेत्र में जिताऊ उमीदवारों का चयन करेंगें। हम आपको बता दे कि 2 साल से RLP अपनी कार्यकारिणी को लेकर जूझ रही थी, लेकिन अब धीरे-धीरे RLP अपनी पार्टी का विस्तार कर रही है, आने वाले दिनों में RLP अपनी पार्टी का और विस्तार कर सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default