जयपुर, राजस्थान।
आखिर राजस्थान के 6 नगर निगमों का चुनावी परिणाम पूरी तरह से आ गया हैं, आज सुबह से लगातार चुनावी परिणामों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा था। 6 नगर निगमों में 2-2 नगर निगमों में बीजेपी और कांग्रेस की सीधी जीत दर्ज हुई हैं, वही 2 नगर निगमों में निर्दलीय मुख्य भूमिका में हैं। सूत्रों के अनुसार निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के साथ ही आएंगे, ऐसे में 4 जगहों पर कांग्रेस बोर्ड बना सकती हैं, वही 2 जगह पर बीजेपी अपना बोर्ड बनाएगी। कुल 560 सीटों में 261 सीटों पर कांग्रेस तो 242 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की हैं।
जाने कितनी सीटों पर किसकी जीत हुई?
जयपुर हैरिटेज- 100 सीट
कांग्रेस- 47
बीजेपी- 42
निर्दलीय व अन्य - 11
जयपुर ग्रेटर- 150 सीट
बीजेपी- 88
कांग्रेस- 49
अन्य- 11
जोधपुर उत्तर- 80 सीट
कांग्रेस- 53
बीजेपी- 19
अन्य- 8
जोधपुर दक्षिण- 80 सीट
बीजेपी- 43
कांग्रेस- 29
अन्य- 8
कोटा उत्तर- 70 सीट
कांग्रेस- 47
बीजेपी- 14
अन्य- 9
कोटा दक्षिण- 80 सीट
कांग्रेस- 36
बीजेपी- 36
अन्य- 8

Tnxx for comment