जयपुर, राजस्थान।
आज जयपुर, जोधपुर और कोटा के सभी 6 नगर निगमों के चुनाव परिणाम आ गए हैं। इन चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर रही हैं। जोधपुर और जयपुर में एक-एक नगर निगम पर कांग्रेस और बीजेपी ने कब्जा किया हैं। वही नगर निगम चुनाव पहली बार लड़ रही नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP इस चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई। हालांकि इन चुनावों में RLP ने कुल 31 प्रत्याशी ही उतारे थे, लेकिन RLP का एक भी प्रत्याशी इन चुनावों में जीत दर्ज नहीं कर सका। हालांकि कुछ जगहों पर RLP के प्रत्याशियों को अच्छे वोट भी मिले, लेकिन जीत नहीं मिली।
RLP के नगर निगम चुनाव हारने की मुख्य वजह
RLP के चुनाव हारने की कई वजह हैं, इनमें पहली वजह RLP ने चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही चुनाव लड़ने का फैंसला किया था, ऐसे में RLP कम ही प्रत्याशी इस चुनाव में उतार पाई। चुनाव प्रचार भी RLP ठीक तरीके से नहीं कर पाई। कही न कही RLP की सबसे बड़ी कमी अधूरी कार्यकारिणी भी इन चुनावों में हार का कारण बनी और आगे भी वो कमी RLP को नुकसान ही देगी। सही तरीके से हर जिलेवार, हर तहसील वार और हर ब्लॉक स्तर पर मजबूत कार्यकारिणी नहीं होना RLP की सबसे बड़ी कमी हैं।
RLP अब इन चुनावों को भूल पंचायत चुनाव पर फोकस कर रही हैं। जब से पंचायत चुनाव की घोषणा हुई हैं, तब से ही RLP लगातार मीटिंग कर रही हैं और अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिल पंचायत चुनाव की रणनीति बना रही हैं। हालांकि अभी भी RLP को नगम निगम चुनाव से सबक लेकर जल्द से जल्द सभी 21 जिलों में पंचायत लड़ने की तैयारी करनी चाहिए, क्योंकि पंचायत चुनाव के लिए भी बहुत कम समय बचा हैं, जिसका नुकसान RLP को इस चुनाव में भी उठाना पड़ सकता हैं।

Tnxx for comment