जोधपुर उत्तर में कांग्रेस तो जोधपुर दक्षिण में BJP को मिला बहुमत, गहलोत-शेखावत की प्रतिष्ठा बरकरार

INC News
0

 जोधपुर, राजस्थान।





आखिर जोधपुर के दोनों नगर निगमों का चुनाव परिणाम सामने आ गया हैं। जोधपुर के उत्तर नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत मिला हैं, वही जोधपुर दक्षिण में बीजेपी को बहुमत मिला हैं। दरअसल जोधपुर सीएम अशोक गहलोत का गृह क्षेत्र है और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भी गृह क्षेत्र जोधपुर ही हैं। दोनों नताओ ने अपनी-अपनी पार्टियों को एक-एक नगर निगम में जीत दिला दी हैं। सीएम गहलोत का आवास जोधपुर उत्तर में ही हैं, वहीं दक्षिण में मंत्री गजेंद्र सिंह का आवास हैं, ऐसे में दोनों ही नेताओ की प्रतिष्ठा इस चुनाव में बनी रही हैं।


जोधपुर उत्तर के सभी 80 वार्डों का परिणाम आ चुका हैं, इनमें 53 सीटों पर कांग्रेस विजयी हुई हैं, तो बीजेपी को सिर्फ 19 सीटें ही मिली हैं, बाकी 8 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। वहीं जोधपुर दक्षिण के 79 सीटों में से 42 सीटों पर बीजेपी में बाजी मारी हैं, तो कांग्रेस को सिर्फ 29 सीटे मिली, बाकी 8 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं, वही अभी 1 सीट का परिणाम आना बाकी हैं।


ऐसे में साफ साफ देखा जा सकता हैं कि जोधपुर उत्तर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला हैं, वही बीजेपी को जोधपुर दक्षिण में भी स्पष्ट बहुमत मिल गया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default