चर्चित IAS टीना डाबी और अतहर खान ने मांगा तलाक, 2 साल पहले लव मैरिज की थी

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान के 2 टॉपर IAS की लव स्टोरी आया अंत हो गया है। 2 साल पहले शादी करने वाले लव कपल टीना डाबी और अतहर आमिर खान ने तलाक की अर्जी डाली है। दोनों का कहना है कि उनके विचार मेल नहीं खाते, इसलिए वो दोनों तलाक लेना चाहते है, उन दोनों का कोई भी आपस मे बकाया नहीं है। कोर्ट ने अब 5 माह बाद की तारीख भी दी है। लेकिन इस तलाक की अर्जी के बाद चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। आखिर क्या हो गया दो टॉपर अफसरों के बीच मे? 2 साल पहले शादी हुई और अब एकदम से तलाक की स्थिति?


यूपीएससी की 2015 की परीक्षा में आईएएस टीना डाबी टॉपर बनी थी, वही दूसरे स्थान पर अतहर आमिर खान थे। दोनों के बीच ट्रेनिंग में प्यार हुआ और 2 साल पहले साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। एक ओर टीना डाबी हिन्दू थी, वही अतहर मुस्लिम, फिर भी दोनों ने शादी की थी और खूब चर्चाओं में आए थे, लेकिन अब अचानक से दोनों ने ही अपनी मंजूरी से तलाक की अर्जी डाली है। टीना डाबी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया से खान सरनेम भी हटाया है।


अब लोग इस को लव जिहाद से भी जोड़ कर देख रहे है। दरअसल देश में इन दिनों लव जिहाद काफी चर्चा में है। हाल ही में बीजेपी शासित कई राज्यों में लव जिहाद को लेकर कानून बनाया गया, वही कांग्रेस इसको गलत बात रही है। इस बीच टीना डाबी और अतहर के तलाक की बात सामने आई तो लोगों ने इसको भी एक लव जिहाद बताया है। आज ट्विटर पर इस तरह के कई ट्वीट्स देखें गए है। लोग हिन्दू-मुस्लिम से जोड़ कर ही अपना नजरिया लगा रहे है, लेकिन असल में दोनों ने अपनी मर्जी से तलाक मांगा है और कारण- विचारों का नहीं मिलना बताया है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default