असुदुद्दीन ओवैसी की AIMIM की राजस्थान में हो सकती है एंट्री, असंतुष्ट मुस्लिम नेताओं के सम्पर्क में ओवैसी

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





बिहार विधानसभा चुनाव में 5 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद AIMIM के मुखिया और सांसद असदुद्दीन ओवैसी देश के अन्य राज्यों में अपनी पार्टी को उतारना चाहते है। पहले ओवैसी की पार्टी साउथ में ही सक्रिय थी, लेकिन उनको बिहार चुनाव में मिली जीत के बाद अपनी पार्टी का विस्तार करने की सोची है। फिलहाल ओवैसी पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाग लेने की तैयारी कर रहे है। इसके अलावा उन्होंने उत्तरप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।


ओवैसी की AIMIM की राजस्थान में एंट्री हो सकती है


बताया जा रहा है कि ओवैसी अब राजस्थान में भी अपनी पार्टी का विस्तार करने की तैयारी में है। दरअसल राजस्थान में कांग्रेस से नाराज मुस्लिम नेता लगातार ओवैसीके संपर्क में है और यहां के मुस्लिम नेता चाहते है कि AIMIM यहां पर भी अपनी पार्टी का विस्तार करें और चुनाव लड़े। ऐसे में बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ओवैसी की पार्टी का भी राजस्थान में विस्तार हो सकता है और 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में AIMIM भी दिखाई दे सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default