बाड़मेर: पंचायत चुनाव के रण में कांग्रेस, BJP और RLP के नेता उतरे मैदान में, तीनों ने झोंकी पूरी ताकत

INC News
0

 बाड़मेर, राजस्थान।





पंचायत चुनाव को लेकर राजस्थान में चुनावी प्रचार जोरों पर है। एक ओर राजस्थान की गहलोत सरकार अपनी पार्टी की सरकार पंचायत स्तर पर बनवाना चाह रही है, वही दूसरी ओर भाजपा कांग्रेस को पटखनी देकर एक बदु चुनौती देना चाहती है, लेकिन इस बीच सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP ने भी दोनों पार्टियों को टक्कर देने का प्रयास किया है। अगर हम बात करे बाड़मेर जिले की तो यहां पर अधिंकाश पंचायतों में RLP की वजह से त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है, क्योंकि बाड़मेर में RLP का जनाधार काफी अच्छा है।


केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, सांसद हनुमान बेनीवाल अपनी पार्टियों के लिए उतरे मैदान में


बाड़मेर में तीनों पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी की बागडोर बाड़मेर में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने संभाल रखी है। खुद कैलाश चौधरी पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे है और BJP के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है, वही कांग्रेस की ओर से राजस्व मंत्री हरीश चौधरी मैदान में उतरे हुए है, हरीश चौधरी लगातार प्रचार करके पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए प्रयास कर रहे है।


वही अब इन दोनों पार्टियों को टक्कर देने के लिए RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल आज से बाड़मेर दौरे पर है। हनुमान बेनीवाल बाड़मेर में आज पंचायत चुनाव के लिए जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें और पंचायत में RLP को मतदान की अपील करेंगें। नागौर जिले के बाद RLP का सबसे ज्यादा जनाधार बाड़मेर जिले में ही है और इस जिले से RLP को उम्मीद भी काफी है। अब देखना होगा कि तीनों नेताओ में से कौन नेता अपनी पार्टी को पंचायत चुनाव में जीता पाता है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default