नागौर के जायल में निर्दलीय प्रत्याशी का असमाजिक तत्वों और कांग्रेस नेता ने फाड़ा नामांकन पत्र

INC News
0

 जायल, नागौर।





नागौर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहा है। दरअसल नागौर जिले की जायल पंचायत समिति में एक निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन फाड़ दिया गया है, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन फाड़ रहे है।


जानकारी के अनुसार जायल पंचायत समिति के वार्ड नं 13 से निर्दलीय उमीदवार शारदा देवी पत्नी रामनिवास नगवाड़िया अपना फॉर्म भरवा रही थी, इस दौरान कांग्रेस उमीदवार सुनीता सांगवा के पति राजेश सांगवा और उनके समर्थकों ने प्रत्याशी का नामांकन फाड़ दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर उठ गया है, जिसकी हर कोई निंदा कर रहा है। मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी संज्ञान लिया और उन्होंने कार्यवाही की मांग भी की है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default