आखिर गुर्जरों और सरकार के बीच सहमति बनी, जाने क्या मांगें मानी है सरकार ने

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





गुर्जर आंदोलन को लेकर आज गुर्जर समाज के नताओ और सरकार के बीच वार्ता हुई है। सरकार की ओर से एक सब कमेटी के साथ कर्नल किरोड़ी बैंसला और गुर्जर समाज के नेताओ ने वार्ता की। इसमें गुर्जर समाज ने अपनी मांगें सरकार के सामने रखी, वही सरकार ने भी अपना पक्ष गुर्जर समाज के सामने रखा, जिसमें सरकार के पक्ष पर गुर्जर समाज ने अपनी सहमति दी है। सरकार अब एक समझौता पत्र तैयार कर रही है, जिसमें गुर्जर समाज की 5 मांगों पर सरकार की सहमति होगी।


सरकार आंदोलनकारियों की मौत वाले परिजनों को सरकारी नोकरी देगी, गुर्जर समाज पर हुए मुकदमों को सरकार वापस लेगी। हम आपको बता दे कि गुर्जर समाज राजस्थान में पिछले 11 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा था, अब सहमति होने के बाद गुर्जर समाज का आंदोलन खत्म हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default