जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को आज फिर बड़ा झटका लगा है, दरअसल चुनाव आयोग ने आचार संहिता के कारण रीट की भर्ती की फ़ाइल को वापस लौटा दिया है, ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब चुनाव आयोग ने इस फ़ाइल को लौटाया है। इस बार शिक्षा विभाग ने सभी सवालों के जवाब देते हुए सही तरीके से फ़ाइल को चुनाव आयोग को भेजा था, ताकि आचार संहिता में भी रीट की विग्यप्ति निकाली जा सके। इस बार यह उम्मीद भी थी कि रीट की भर्ती को चुनाव आयोग मंजूरी दे देगा, लेकिन एक बार फिर चुनाव आयोग ने इस फ़ाइल को वापस लौटा दिया है।
लगभग 12 लाख बेरोजगार युवा इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे है, यह भर्ती पहले अगस्त में होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते इस भर्ती को रोकना पड़ा और अब प्रदेश में चुनावो के चलते आचार संहिता लगी हुई है, ऐसे में इस भर्ती की विज्ञप्ति नहीं निकाल सकते। इसलिए सरकार ने चुनाव आयोग से परमिशन मांगी थी, जिसको चुनाव आयोग ने नामंजूर कर दिया है। चुनाव आयोग का कहना है कि प्रदेश में 11 दिसम्बर तक चुनाव है, ऐसे में यह भर्ती बाद में करवाई जा सकती है।

Tnxx for comment