राजस्थान के 21 जिलों में पंचायत चुनाव ले लिए मतदान जारी, दोपहर तक 30% मतदान हुआ

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान प्रदेश के 21 जिलों में पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ था, लेकिन दोपहर तक सिर्फ 30 % ही मतदान हुआ है, हालांकि मतदान समय शाम 5 बजे तक इसलिए यह आंकड़ा 50% से ऊँपर जाने की उम्मीद है। आज प्रदेश के 21 जिलों की 59 पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है, इससे पहले एक चरण के मतदान हो चुके है, अभी 2 चरण के मतदान बाकी है।


59 पंचायत समितियों से 1133 उमीदवार मैदान में है। चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने कहा कि आज दूसरे चरण में अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक, उदयपुर में मतदान हो रहा है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default