जयपुर, राजस्थान।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए आज सीएम अशोक गहलोत ने एक बड़ा फैंसला लिया है। अब से राजस्थान में निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण की जांच 800 रुपये में की जाएगी, दरअसल पहले यह जांच 1200 में होती थी, उससे पहले यह जांच 2200 रुपये में हो रही थी। सरकार ने पहले 2200 से 1200 रुपये किए थे, लेकिन आज सीएम गहलोत ने इसे घटाकर 800 रुपये कर दिया है।इसे एक बड़ा फैंसला माना जा रहा है।
दरअसल यह जांच RT-PCR किट के जरिये की जा रही है, दुनियाभर में इसी किट से जांच की जा रही है। इसके साथ ही सीएम गहलोत में आज 6 जिलो में कोरोना की प्रयोगशालाओं का लोकार्पण भी किया।

Tnxx for comment