अब भी नहीं खुलेगी राजस्थान में स्कूल और कॉलेज, जाने कब तक रहेगी बन्द?

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान प्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, राजस्थान प्रदेश में अब भी स्कूल और कॉलेज नहीं खुल पाएगी। पहले 1 नवम्बर को राजस्थान के गृह विभाग ने आदेश जारी किए थे कि सम्भवतः 18 नवम्बर से प्रदेश में स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे, लेकिन अभी गृह विभाग ने फिर से आदेश जारी करते हुए 1 नवम्बर के आदेश को 30 नवम्बर तक प्रभावी बताया है। गृह विभाग ने सम्बंधित संस्थाओं को निर्देश देते हुए 30 नवम्बर तक स्कूल और कॉलेज बन्द रखने के निर्देश दिए है।


दरअसल यह निर्देश कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए दिए गए, जिस तरह कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, उसको देखते हुए सरकार ने यह फैंसला लिया है। हम आपको बता दे कि राजस्थान में मार्च से ही स्कूल और कॉलेज बन्द है। हालांकि कई बार स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर चर्चा की गई, लेकिन अभी तक स्कूल-कॉलेज नहीं खोले गए है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default