जयपुर, राजस्थान।
मंगलवार को राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता गुलाबचंद कटारिया ने एक बयान दिया है, जिसके बाद राजस्थान की सियासत में इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल गुलाबचंद कटारिया बांसवाड़ा जिले के घाटोल में पंचायत समिति चुनाव को लेकर एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे, इस दौरान गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार अगले 6 महीने में गिर जाएगी।
इस बयान के बाद राजस्थान की सियासत में एक नई चर्चा चल पड़ी है कि क्या अब भी गहलोत सरकार पर खतरा मंडरा रहा है? क्या भाजपा राजस्थान में गहलोत सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है? इस बयान के मायने क्या है? इन बातों को लेकर अब राजस्थान की सियासत में यह चर्चाएं हो रही है। गुलाबचंद कटारिया की सभा में सांसद कनकमल कटारा और विधायक हरेंद्र नीनामा मौजूद थे।

Tnxx for comment