प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन का राजस्थान दौरा, पंचायत चुनाव को लेकर भी बनेगी रणनीति

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान के नए नियुक्त कांग्रेस प्रभारी अजय माकन काफी दिनों बाद राजस्थान प्रवास पर आ रहे है, बीच में माकन कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिसके कारण वो लंबे समय से अपने प्रभार वाले प्रदेश में नहीं आ सके। आज शाम तक अजय माकन का राजस्थान आने का कार्यक्रम है। 17 और 18 नवम्बर को अजय माकन राजस्थान के बारे में फीडबैक लेंगें। इस दौरान वो सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित कई नेताओं से मुलाकात भी करेंगें।


हाल ही में चुनाव जीते पार्षदों और 4 निगमों से जीते हुए मेयरों से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम रहेगा। इसके अलावा राजस्थान के 21 जिलों में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर भी अजय माकन रणनीति बनाएंगे। इसके अलावा सत्ता और संगठन के भी कई मुद्दों पर अजय माकन चर्चा करेंगें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default