नागौर सांसद बेनीवाल का चूरू और बीकानेर दौरा, पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क

INC News
0

 चूरू, राजस्थान।





नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल आज नागौर, चूरू और बीकानेर जिले के दौरे पर है। इस दौरान हनुमान बेनीवाल पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क कर रहे है। राजस्थान के 21 जिलों में नवम्बर और दिसम्बर में ही पंचायत चुनाव हो रहे है। पहली बार RLP यह चुनाव लड़ रही है, हर जिले में RLP ने अपने प्रत्याशी उतारे है। RLP बीजेपी और कांग्रेस के साथ तीसरी भूमिका में है। इसलिए खुद सांसद बेनीवाल अब चुनावी प्रचार में उतर गए है। 


आज चूरू और बीकानेर के कई गांवों में जाकर सांसद बेनीवाल जनसंपर्क करेंगे और पंचायत चुनाव में RLP को मतदान करने की अपील करेंगें। इसके अलावा RLP के कई नेता अब पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गए है, गांव-गांव जाकर RLP के नेता जनसंपर्क कर रहे है। कई जगहों पर RLP मुख्य भूमिका में भी नजर आ रही है। RLP के चुनावी मैदान में आने के बाद बहुत सी जगहों पर त्रिकोणीय मुकाबला भी बन गया है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default