पाली में गाय को खिलाया गया विस्फोटक पदार्थ, दर्दनाक तरीके से बेजुबान गाय की मौत

INC News
0

 पाली, राजस्थान।





पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखण्ड के मोखमपुरा गांव में एक शर्मनाक घटना देखने को मिली, जिसमें किसी ने गाय को चारे या रोटी के साथ विस्फोटक पदार्थ खिला दिया, जिससे गाय का पूरा जबड़ा विस्फोट के साथ उड़ गया। लहूलुहान गाय तड़पती ओरण की ओर गयी, जहां पुजारी ने देखा तो लोगों को सूचना दी और गौशाला में स्थित पशु चिकित्सालय ले गए लेकिन गाय ने प्रथमिक उपचार के बाद दम तोड़ दिया।


बजरंग दल और गौ रक्षक सेना के कार्यकर्ताओं ने सिरियारी थाने में ज्ञापन देकर विरोध जताया। राजमार्ग स्थित खेतलाजी भक्त द्वारा संचालित गौशाला में ऐसे ही सैकड़ों मूक प्राणी जानवरों की देखभाल और इलाज किया जा रहा है। इस गौशाला में गायों के साथ हो अत्याचार और अपराध के हर दिन मामले सामने आते हैं, जिसमें कई गायों और बैलों पर कुल्हाड़ी के वार, टांगे तोड़ने जैसे मामले तो आम हो गये। कई जानवरों को मारने के लिए गले में लोहे और तांबे के तार कसकर लपेट दिए गए, जिससे वो तड़प तड़प कर ही मर जाती। समय रहते अगर जानवर को गौशाला के अस्पताल पहुंचा दिया जाता है तो डॉक्टर और वहां के सेवाभावी कर्मचारी अपनी जी जान से सेवा इलाज करने लग जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default