जोधपुर, राजस्थान।
जोधपुर में डबल मर्डर का एक मामला सामने आया है जहां प्रारंभिक तौर पर आपसी विवाद को लेकर तस्करों के द्वारा पांच युवकों के अपहरण कर मारपीट किए जाने की बात सामने आई है, जिसमें की बुरी तरह की गई मारपीट में दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर घायल है। जबकि एक अन्य युवक लापता बताया गया है। हत्या के मामले के बाद जाट समाज ने कल से जोधपुर के एमडीएम मोर्चरी के सामने धरना लगा रखा है। जाट समाज मे काफी आक्रोश व्याप्त है, क्योंकि अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।
अभी नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे है, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की है। वही सांसद बेनीवाल ने जोधपुर कमिश्नर से हत्यारों को।जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है, वही सरकार से मृतकों के परिजनों को 10-10 रुपये का मुवावजा देने की भी मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात जोधपुर से डांगियावास क्षेत्र से 5 लोगों के अपहरण की बात सामने आई है जिसके तार तस्करी से जुड़े माने जा रहे हैं। शहर में दोहरे हत्याकांड की वजह आरंभिक तौर पर तस्करी के एक ट्रक को लेकर माना जा रहा है। इसमें तस्कर मांगीलाल नोखड़ा व उसके भाई सुरेश नोखड़ा के आदमियों का हाथ होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। मृतकों की पहचान भैराराम जाट और महेंद्र बॉयल के रूप में हुई है।

Tnxx for comment