राजस्थान में गुर्जर आंदोलन हुआ तेज, गुर्जरों ने रेलवे ट्रेक किया जाम, तो कई जगह उखाड़ी पटरी

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान में गुर्जर आंदोलन की आग अब तेज हो गई हैं। गुर्जरों ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में पीलूपूरा रेलवे ट्रैक जाम कर दिया हैं, इसके अलावा कई जगहों आंदोलनकारियों ने पटरियां भी उखाड़ दी हैं। भरतपुर जिले में आंदोलन जारी हैं, इसके साथ अन्य जिलों में भी गुर्जर आंदोलन शुरू कर रहे हैं। भरतपुर रेलवे ट्रेक जाम होने के कारण लगभग 16 ट्रेनों का रूट बदला गया हैं। भरतपुर रूट पर पूरी तरह से रेलवे सेवा बाधित हो गई हैं।


आंदोलन कर रहे लोगों का कहना हैं कि इस बार हम सरकार के पास वार्ता करने नहीं जाएंगे, जबकि सरकार खुद यहां आकर बात करें। आंदोलन के कारण भरतपुर, करौली, दौसा, धौलपुर, जयपुर और सवाई माधोपुर में इंटरनेट भी बन किया जा चुका हैं, वही इन जिलों में सरकार ने रासुका भी लगा दी हैं। हालांकि सरकार ने समझौता करने की पूरी कोशिश की हैं, लेकिन आंदोलनकारियों ने सरकार को सहमति नहीं दी, जिसके बाद आंदोलन जारी है और आने वाले दिनों में यह आंदोलन काफी तेज हो सकता हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default