जयपुर, राजस्थान।
प्रदेश के 3 नगर निगमों में आज मतदान हो रहा हैं। जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण में आज मतदान हो रहा हैं। इससे पहले तीन निगमों में मतदान हो चुका हैं, यह दूसरे चरण के मतदान है। सभी 6 निगमों की मतगणना 3 नवम्बर को होगी। आज कुल 310 वार्डों में मतदान किया जाएगा, इसमें 150 वार्ड जयपुर ग्रेटर के हैं, जोधपुर दक्षिण के 80 वार्ड और कोटा दक्षिण के 80 वार्ड शामिल है। आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर वोटिंग शुरू हुई थी, जो शाम 5 बजकर 30 मिनट तक चलेगी।
मतदान के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का भी पालन किया जा रहा हैं, इसके लिए मतदान के लिए 30 मिनट बढ़ाये गए हैं, ताकि भीड़ नहीं हो। इसके अलावा मतदान केंद्रों की संख्या में भी इजाफा किया गया हैं। इसके अलावा बिना मास्क के मतदान केंद्रों में प्रवेश भी नहीं दिया जाएगा।

Tnxx for comment