6,7,8 नवम्बर को होगी राजस्थान पुलिस की परीक्षा, परीक्षा देने के लिए यह रखना होगा ध्यान

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





आखिर राजस्थान पुलिस की परीक्षा अब नवम्बर के पहले सफ्ताह में होने जा रही हैं। परीक्षा की तिथि 6, 7 और 8 नवम्बर रखी गई हैं। राजस्थान के 17 लाख युवा इस भर्ती परीक्षा में भाग लेगा। पहले यह भर्ती परीक्षा मई में होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण इस टाल दिया गया था। उसके बाद यह परीक्षा जुलाई में होने की बात थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे फिर स्थगित किया गया, अब आखिरकार यह परीक्षा इसी सफ्ताह होने जा रही हैं। राजस्थान के लगभग 5000 से ज्यादा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी।


परीक्षा से पहले यह बातें ध्यान में रखनी होगी


परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को मास्क पहनना होगा, वही परीक्षा केंद्रों पर सेनेटाइजर की भी व्यवस्था होगी। परीक्षा के तीनों दिनों प्रदेश में इंटरनेट सेवा बन्द होगी, ऐसे में अभ्यर्थियों को कुछ सामान्य परेशानियां छप सकती हैं, ऐसे में अभ्यर्थीअपना एडमिट कार्ड पहले से ही निकाल कर रखें। वही परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के दोनों हाथों के थम इम्प्रेशन लिए जाएंगे, ऐसे में अभ्यर्थियों के हाथ साफ होने चाहिए।


दरअसल 4 नवम्बर को करवा चौथ हैं, ऐसे में महिला अभ्यर्थियों को इस दिन महँदी लगाने से बचना चाहिए। अगर महँदी लगा भी रहे हैं, तो दोनों हाथों के अंगूठे को साफ रखें। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले ही पहुंच जाए, ताकि कोई परेशानी नहीं हो। इसके अलावा हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगें, ऐसे में नकल से सावधान रहने में ही भलाई होगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default