आज आएगा शहरी सरकार का परिणाम, प्रदेश के 6 निगमों के लिए आज होगी मतगणना

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





आज जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों में हुए मतदान की मतगणना की जाएगी, उसके बाद इन सभी 6 निगमों के परिणाम घोषित किये जायेंगे। सुबह 9 बजे से मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू हो जाएगी, उसके बाद लगातार इन चुनावों को लेकर रुझान आने शुरू हो जाएंगे, दोपहर तक सभी वार्डों की स्थिति साफ हो जाएगी। इसके साथ ही शहरी सरकार को लेकर भी स्थिति साफ हो जाएगी कि बीजेपी या कांग्रेस में से कौनसी पार्टी बोर्ड बनाने में कामयाब होती हैं।


हम आपको बता दे कि जयपुर, जोधपुर और कोटा के 560 वार्डों में 29 अक्टूबर और 1 नवम्बर को मतदान हुए थे। आज 3 नवम्बर को मतगणना की जाएगी। इसके बाद महापौर के लिए अधिसूचना जारी होगी और नामांकन होगा। महापौर के लिए 10 नवम्बर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किये जायेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default