जयपुर, राजस्थान।
शनिवार रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई। इस बैठक में गहलोत सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नाईट कर्फ्यू लगाया है। प्रदेश के 8 जिले ऐसे है, जहां कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है, इन जिलों में रात 9 बजकर 30 मिनट से लेकर सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। दरअसल प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सीएम गहलोत काफी चिंतित है और इसी कारण गहलोत सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया है।
इन 8 जिलों में जयपुर, जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर और अलवर शामिल है। अब इन जिलों में हर दिन नाईट कर्फ्यू लगेगा। वही प्रदेश के अधिंकाश जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। शादियों में भी 100 की जगह 50 आदमियों को ही आमंत्रण दे सकते है। इसके अलावा सभी मेडिकल कॉलेजों को भी कोविड डेडिकेटेड बनाया गया है।

Tnxx for comment