बीकानेर, राजस्थान।
राजस्थान में इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रखी है। पंचायत चुनाव के दो चरणों के मतदान हो चुके है, अब 2चरणों के मतदान बाकी है। इस बार पंचायत चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा RLP भी मैदान में है। RLP काफी जगहों पर कांग्रेस और बीजेपी के लिए मुसीबत बनी हुई है। खुद नागौर सांसद और RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल हर जिले में जाकर चुनावी प्रचार कर रहे है, वही RLP के अन्य नेता भी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार कर रहे है।
आज RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल बीकानेर दौरे पर है, जहां उन्होंने बीकानेर में पंचायत चुनाव लड़ रहे RLP प्रत्याशियों के लिए मतदान करने की अपील की। हनुमान बेनीवाल ने बीकानेर जिले के दन्तोर, सतासर, छतरगढ़, महादेववाली, 465 आर डी, खारबारा, अर्जुनसर, महाजन, धीरेरा में चुनावी जनसभाएं भी की। इसके अलावा कल शनिवार को हनुमान बेनीवाल ने बाड़मेर का भी दौरा किया था। चुनावी जनसभाओं में काफी भीड़ भी RLP के पक्ष में उभर रही है।

Tnxx for comment