बाड़मेर में पानी की जगह आग निकल रही है ट्यूबवैल से, लपटों के साथ निकल रही है आग

INC News
0

 बाड़मेर, राजस्थान।





बाड़मेर जिले में एक ट्यूबवेल से आग निकलने के कारण आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल ये मामला गुरुवार को सामने आया था, जहां बाड़मेर जिले के सिणधरी पंचायत के गांव कोशलू गांव में एक सुखी पड़ी ट्यूबवेल से आग निकल रही है। यह ट्यूबवेल सुखी पड़ी हुई थी, जो पीएचडी विभाग के द्वारा बनाई गई थी। अचानक ट्यूबवेल से आग निकलने के कारण गांव के लोग वहां इकट्ठा हुए, गांव के लोगों ने एसडीएम, तहसीलदार को सूचित भी किया, अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।


जानकारी के अनुसार किसी तेल कम्पनियों के गैस रिसाव के कारण यह आग लगी हुई बताई गई है। वही आम लोगों ने इसे तेल कम्पनियों की गलती बताया। वही जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने घटना पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम, तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी है। कलेक्टर का कहना है कि अगर इसमें किसी कार्मिक को दोषी पाया गया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। वही कलेक्टर ने ट्यूबवेल को किसी तरह से बन्द करने के आदेश दिए है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default