आखिर RLP ने भी ठोकी नगर निगम चुनाव में ताल, बिना गठबंधन के ही RLP लड़ेगी चुनाव

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान में इसी महीने हो रहे नगर निगम चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, अब शहरी चुनाव में राजस्थान के क्षेत्रीय दल RLP ने भी चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। आज नागौर में RLP चीफ और सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने कहा कि RLP राजस्थान के 6 नगर निगमों में हो रहे चुनाव में उतरेगी। बेनीवाल ने कहा कि तीनों महानगरों के युवाओं की मांग हैं कि इन चुनावों में RLP को उतरना चाहिए, इसलिए RLP इन चुनावों में भाग लेंगी।


बिना गठबंधन ही चुनाव लड़ेगी RLP





दरअसल रालोपा का भाजपा के साथ गठबंधन हैं, लेकिन इन चुनावों में रालोपा बिना गठबंधन के ही चुनाव लड़ेगी। हनुमान बेनीवाल ने इन चुनावों के लिए तीनों जिलों में बाकायदा प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। जयपुर जिले के दोनों निगमों के लिए खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, जोधपुर जिले के दोनों निगमों के लिए विधायक पुखराज गर्ग और कोटा के दोनों निगमों के लिए मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।


हम आपको बता दे कि 29 अक्टूबर और 1 नवम्बर को जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 निगमों में मतदान होने जा रहा हैं, इसका परिणाम 3 नवम्बर को सामने आएगा। इन चुनावों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी पावर झोंक दी, अब इस बीच रालोपा ने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया हैं, अब परिणाम ही बताएगा कि रालोपा कितने वार्डो पर कब्जा करेगी?

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default