RLP के नगर निगमों चुनाव लड़ने को लेकर BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का बयान

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





गुरुवार शाम को रालोपा चीफ़ और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में हो रहे नगर निगम चुनाव को लेकर एलान कर दिया हैं कि इन चुनावों में RLP अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी। रालोपा के इस निर्णय के बाद राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा उठ खड़ी हुई हैं कि आखिर BJP के साथ गठबंधन में होते हुए RLP अकेले चुनाव कैसे लड़ रही हैं? हाल ही में हनुमान बेनीवाल ने गठबंधन को लेकर भी कई तरह के बयान दिए हैं, हालांकि हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में हमारा गठबंधन अभी जारी हैं।


RLP के चुनावी ऐलान के बाद सतीश पूनियां का बयान


रालोपा के इस एलान के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने आज कहा कि अभी इस सम्बंध में मेरी हनुमान बेनीवाल से कोई बात नहीं हुई हैं, आज मेरी उनसे बात होगी, तभी इस पर कुछ कह पाऊंगा, सबका अपना मिजाज हैं और अपनी ताकत हैं, लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का हैं अधिकार, बीजेपी चुनाव लड़ेगी, इसको लेकर हमारी सारी तैयारियां, चुनाव में जनता करेगी निर्णय, लेकिन अभी नहीं हुई हनुमान बेनीवाल से मेरी कोई बात।


यह बयान सतीश पूनियां ने आज दिया हैं। दरअसल चुनावों की घोषणा हुई एक सफ्ताह भी हो गया हैं, भाजपा ने चुनावों को लेकर लगभग मंथन भी पूरा कर लिया हैं, लेकिन अभी तक दोनों गठबंधन दलों ने इस बारे में कोई बात नहीं की हैं, शायद इसी कारण हनुमान बेनीवाल ने अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default