जोधपुर, राजस्थान।
जोधपुर जिले की पीपाड़ तहसील में मदद की एक ऐसी अनूठी मिसाल देखने को मिली, जिसकी आज चारों ओर चर्चा हो रही हैं। दरअसल पीपाड़ के नानण गांव में हाल ही सरपंच पद के चुनाव हुए थे, इस चुनाव सरपंच पद प्रत्याशी मक्कू देवी देवासी 84 मतों से सुंदरी देवी से चुनाव हार गई थी। चुनाव हारने के बाद मक्कू देवी देवासी और उनके परिवार का मनोबल भी गिर गया था और चुनाव में हुए आर्थिक खर्च को लेकर भी परेशान थे, लेकिन चुनाव हारने के बाद भी मक्कू देवी ने गांव वालों के सहयोग से अभिभूत होकर एक धन्यवाद सभा का आयोजन किया।
धन्यवाद सभा मे गांवों वालों ने दी 21 लाख की मदद
गांव में आयोजित हुई धन्यवाद सभा मे मक्कू देवी को गांव वालों ने 21 लाख रुपये इकट्ठा करके दिए, जिससे मक्कू देवी की आर्थिक हालत में वापस सुधार आ सके। गांव वालों ने चंदा इकट्ठा करके यह इतनी बड़ी राशि एकत्रित की थी। इस चंदे में गांव के बड़े भामाशाहों ने लाखों का सहयोग दिया। गांव वालों के इस सहयोग के बाद मक्कू देवी ने गांव के चुने हुए वार्ड पंचों को माला पहनाकर स्वागत भी किया।

Tnxx for comment