जयपुर, राजस्थान।
लोकसभा चुनाव के समय हुए RLP और BJP गठबंधन में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा हैं। प्रदेश में हो रहे नगर निगम चुनावों में भी दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं, वही आज जयपुर में नागौर सांसद और रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल ने इस गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। दरअसल जब हनुमान बेनीवाल से पंचायतीराज चुनाव में गठबंधन को लेकर सवाल किया गया, तब बेनीवाल ने कहा कि मैं किसी के पीछे-पीछे नहीं भागता हूँ, अगर किसी को जरूरत हैं, तो आए और बात कर ले, अगर किसी का मन नहीं हैं, तो हम तो अकेले चुनाव लड़ लेंगें।
दरअसल पिछले काफी दिनों से दोनों पार्टियों के गठबंधन में टकराव चल रहा हैं। केंद्र सरकार द्वारा लागू गए कृषि नियमों को लेकर भी सांसद बेनीवाल ने मोदी सरकार के खिलाफ बयान दिए हैं और आने वाले समय मे आंदोलन की चेतावनी भी दी हैं। इसके अलावा हनुमान बेनीवाल इन दिनों रालोपा के विस्तार में लगे हुए हैं और प्रदेश में अगले महीने हो रहे पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य चुनाव लड़ने का फैंसला भी RLP ने लिया हैं।

Tnxx for comment