बाड़मेर, राजस्थान।
2 महीने पहले बाड़मेर की समदड़ी पंचायत समिति की प्रधान काफी चर्चा में आई थी, दरअसल समदड़ी प्रधान पिंकी चौधरी अपने प्रेमी संग भाग गई थी। घर से लापता होने के बाद प्रधान के।लापता होने का मामला दर्ज करवाया था, 3-4 दिनों बाद प्रधान पुलिस के साथ वापस आ गई और प्रधान पिंकी चौधरी ने अपनी मर्जी से घर से जाने की बात स्वीकारी और प्रेमी अशोक चौधरी के साथ रहने की बात कही। उसके बाद प्रधान पिंकी चौधरी ने अपने पति से तलाक भी मांगा, जिसके बाद दोनो के बीच तलाक भी हो गया।
अब 2 महीने बाद प्रधान पिंकी चौधरी वापस आना चाहती हैं अपने पहले पति के साथ
तलाक होने के बाद प्रधान पिंकी चौधरी अपने प्रेमी अशोक संग ही रह रही थी, वही दूसरी ओर उनके पहले पति हरचंद चौधरी ने दूसरी शादी कर ली। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा मोड़ आया हैं। देर रात समदड़ी प्रधान पिंकी चौधरी एसपी ऑफिस आई, जहां प्रधान ने प्रेमी अशोक चौधरी पर कई आरोप लगाए हैं। पिंकी चौधरी का कहना हैं कि अशोक मुझे जबरदस्त ले गया था, उन्होंने मुझे डराया और धमकाया था, मुझ पर दबाव बनाकर मेरे से बयान दिलाये, मेरे बच्चों और परिवार वालों को मारने की धमकी दी, मेरे फ़ोटो भी वायरल करने की धमकियां दी, जिसके कारण मैंने वो पहले वाले बयान दिए हैं, मेरा पहला परिवार अच्छा था, उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए यह एक साजिश रची गई थी।
प्रधान पिंकी चौधरी का कहना हैं कि मुझे 2 महीने से घर मे कैद रखा गया था और मेरे साथ मारपीट की जा रही थी, मैं वापस अपने पहले पति के घर जाना चाहती हूं, मैं आरोपियों पर कार्यवाही करवाना चाहती हूं, इसलिए मैं एसपी ऑफिस आई हूं। इस तरह कई बड़े आरोप प्रधान पिंकी चौधरी ने अशोक चौधरी पर लगाये हैं, लेकिन उनके पहले पति हरचंद चौधरी ने दूसरी शादी कर ली हैं, ऐसे में क्या प्रधान अब वापस उस घर में आ पाएगी या नहीं? यह सवाल यहां खड़ा हो रहा हैं?

Tnxx for comment