जयपुर, राजस्थान।
प्रदेश के 6 नगर निगमों में चुनाव होने जा रहे हैं। 29 अक्टूबर और 1 नवम्बर को 3 महानगरों में मतदान किया जाएगा। प्रदेश की कांग्रेस और बीजेपी इस चुनाव में बाजी मारने के लिए हर तरह के पैंतरे अपना रही हैं। जनता से वादे करके और एक दूसरे पर आरोप लगा कर कांग्रेस और बीजेपी चुनाव लड़ रही हैं। दोनों ही पार्टियों ने इस चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र भी जारी किए हैं, जिनमें कई तरह के वादे किए गए हैं, शहरों में जगह-जगह बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए गए हैं।
चुनावी पोस्टरों से गायब हुए पायलट और वसुंधरा राजे
अगर हम बात करे इस चुनाव के घोषणा पत्र और शहरों में लगाये गए पोस्टरों की तो इन पोस्टरों से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के फोटो गायब है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, विधानसभा चुनाव हारने के बाद बहुत बार वसुंधरा राजे के फ़ोटो बीजेपी के पोस्टरों से गायब मिले हैं। हाल ही में बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया हैं, जिसमें वसुंधरा राजे का फोटो गायब हैं, इस पोस्टर में पीएम मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा, सतीश पूनियां और गुलाबचंद कटारिया के फोटो हैं।
कांग्रेस ने बीजेपी पर वसुंधरा राजे के फोटो नहीं लगाने का तंज कसा है, वही अगर हम कांग्रेस की ही बात करें तो कांग्रेस के पोस्टरों और घोषणा पत्रों से पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के फोटो गायब है। कांग्रेस के पोस्टरों पर सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल की फ़ोटो हैं।

Tnxx for comment