किशनगढ़: दिनदहाड़े हरमाड़ा सरपंच के पिता की गोली मारकर हुई हत्या

INC News
0
अजमेर, राजस्थान।





अजमेर जिले के किशनगढ़ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, किशनगढ में अभी कुछ देर पहले बाइक सवार युवकों ने एक आदमी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई हैं। जिस व्यक्ति परफायरिंग की गई हैं, उनकी पहचान भागचंद चोटिया के रूप में।हुई हैं। भागचंद चोटिया हरमाड़ा सरपंच चेतन चोटिया के पिता हैं। किशनगढ़ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने आस-पास के इलाकों में दशहत फैला दी, हालांकि मौके पर अब पुलिस पहुंच गई हैं।

दरअसल बताया जा रहा हैं कि भागचंद चोटिया किशनगढ के ही एक हत्यकांड में गवाह भी थे। किशनगढ के पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के पुत्र भंवर सिनोदिया हत्याकांड के प्रमुख गवाह भागचंद चोटिया ही है, जिनकी आज अभी गोली मारकर हत्या कर दी गई। रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल ने इस घटना की निंदा करते हुए तुरंत कार्यवाही की मांग भी की हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default