पटना, बिहार।
बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बिहार चुनाव में कूद पड़े हैं। वही आज RJD नेता और बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपना घोषणा पत्र जारी किया हैं। तेजस्वी यादव ने अपने घोषणा पत्र में 10 लाख सरकारी नौकरी का वादा किया हैं। घोषणा पत्र में कहा गया हैं कि ये सभी नॉकरी पक्की होगी, सभी को समान काम के हिसाब से समान वेतन भी मिलेगा।
घोषणा पत्र में वादे के अनुसार बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। सरकारी नौकरी का फॉर्म भरने के लिए आवदेन शुल्क भी नहीं देना होगा। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने किसानों का कर्ज माफ करने की भी घोषणा की हैं। RJD ने अच्छी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का भी वादा किया हैं।

Tnxx for comment