जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की हुई घोषणा, 4 चरणों मे होंगें चुनाव

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।





आखिरकार आज राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की घोषणा कर दी हैं। इस बार यह चुनाव चार चरणों मे पूरा होगा। पहले चरण के मतदान 23 नवम्बर को होंगें, तो वही दूसरे चरण के मतदान 27 नवम्बर को होंगें, ऐसे ही तीसरे और चौथे चरण के चुनाव 1 और 5 दिसम्बर को होंगे। इसके बाद 8 दिसम्बर को मतगणना की जाएगी। 10 दिसम्बर को प्रधान और 11 दिसम्बर को उपप्रधान का चुनाव किया जाएगा। इस चुनाव के लिए अधिसूचना 4 नवम्बर को।जारी होगी। 4 से लेकर 9 नवम्बर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।


राजस्थान के 21 जिलों में होंगें चुनाव, ईवीएम से होगा मतदान


जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव प्रदेश के 21 जिलों में होंगे। इनमें अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव होगा। यह चुनाव ईवीएम से ही होंगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default