भीलवाड़ा, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार जारी हैं, आज प्रदेश के एक विधायक की जान भी कोरोना के कारण चली गई हैं। भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा सीट से विधायक कैलाश त्रिवेदी का अभी सुबह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया हैं। कैलाश त्रिवेदी पिछले काफी दिनों से कोरोना से संक्रमित थे, त्रिवेदी का इलाज पहले भीलवाड़ा, जयपुर में हुआ था, अभी 5 दिन पहले ही उन्हें गुड़गांव रेफर किया था।
गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 8 बजे कैलाश त्रिवेदी का निधन हो गया। कैलाश त्रिवेदी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे, वो सहाड़ा से तीसरी बार विधायक थे, इससे पहले वो प्रधान भी रह चुके हैं। कैलाश त्रिवेदी के निधन पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, सांसद हनुमान बेनीवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई बड़े नताओ ने दुःख जताया हैं।

Tnxx for comment