बाड़मेर, राजस्थान।
बाड़मेर जिले के शिव थाने के अंतर्गत हुए रेप मामले में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं, सिर्फ 12 घण्टे में ही पुलिस ने रेप के अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। बाड़मेर एसपी आनन्द शर्मा खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे, पुलिस ने पहले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस को मामले में मुख्य आरोपी का पता लग गया और पुलिस ने मुख्य आरोपी गंगाराम भील को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी गंगाराम भील जैसलमेर के दांतल गांव का निवासी हैं और गंगाराम भील पीड़िता के खेत मे ही काम करता हैं।
गौरतलब हैं कि 6 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहे थे, पीड़िता के परिजन मतदान करने मतदान केंद्र गए थे, पीछे से मौका पाकर आरोपी ने नाबालिग लड़की का अपहरण किया और दूसरी जगह ले जाकर रेप किया, आरोपी के साथी ने घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपी युवक पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए, जब परिजनों को घर पर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की नहीं मिली तो पीड़िता के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई, जिसके बाद पीड़िता बेहोशी के हालात में मिली, पीड़िता को होश आने पर पीड़िता ने अपहरण और बलात्कार की बात बताई। फिलहाल पीड़िता का इलाज बाड़मेर में चल रहा हैं।

Tnxx for comment