जयपुर, राजस्थान।
उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप मामले में लगातार राजनीति भी गर्मा रही हैं। रविवार को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस गए थे, इस दौरान यूपी पुलिस ने RLD कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, पुलिस ने जयंत चौधरी पर भी लाठीचार्ज करने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी को बचा लिया। इस घटना के बाद RLD के नेताओ और कार्यकर्ताओं में काफी रोष फैल गया, इस घटना के विरोध में RLD ने यूपी में काफी जगहों पर प्रदर्शन भी किया।
राजस्थान में भी जयंत चौधरी पर हमले से जाट समाज मे आक्रोश
जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज की आग राजस्थान तक भी पहुंच गई हैं। रविवार को जब जयंत चौधरी पर इस तरह लाठीचार्ज करने की खबर आई तो राजस्थान के जाट समाज के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। जाट समाज के युवाओं ने योगी सरकार और भाजपा सरकार को चेतावनी भी दी, युवाओं ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारे समाज के नेताओ पर इस तरह हमला कभी बर्दाश्त नहीं होगा।
नागौर सांसद और रालोपा चीफ़ हनुमान बेनिवाल ने भी इस घटना की निंदा की। लाडनूं विधायक और पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाकर ने भी इस घटना की निंदा की, इसके अलावा राजगढ़ विधायक कृष्णा पूनियां ने भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के पौत्र जयंत चौधरी पर इस तरह का हमला निंदनीय हैं।

Tnxx for comment