अलवर, राजस्थान।
हाल ही में राजस्थान के करौलीजिले में एक पुजारी को जिंदा जलाने का मामला सामने आया था, जो काफी चर्चा में आया था। अब ठीक ऐसी ही घटना राजस्थान के अलवर जिले में देखने को मिली हैं। अलवर जिले में एक ठेके पर काम कर रहे सेल्समैन को जिंदा जलाने का मामला सामने आया हैं। सेल्समैन शराब के ठेके पर काम करता था और सेल्समैन ने तनख्वाह मांगी तो इस बात को लेकर दबंगों ने सेल्समैन को फ्रीजर में डालकर जिंदा जला दिया, जिससे सेल्समैन की मौत हो गई।
पूरा मामला अलवर जिले के कुमपुर गांव का हैं। कुमपुर गांव में एक ठेके पर झाड़का गांव निवासी कमल किशोर धानका सेल्समैन का काम करता हैं। ठेके के संचालक राकेश यादव और सुभाषचंद्र हैं, जिन्होंने सेल्समैन को 5 महीने से सैलेरी नहीं दी थी। जब कमल ने अपनी सैलेरी मांगी तो इस बात को लेकर आरोपियों ने उसे पीटा और कमल को ठेके के फ्रीजर में बंद कर दिया और ठेके को आग लगा दी, जिससे कमल किशोर ठेके में ही जलकर राख हो गया। पुलिस ने पूरी घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन यह घटना इतनी भयावह हैं कि आप इस घटना की फ़ोटो देखकर ही डर जाएंगे।
मृतक के भाई ने पुलिस थाने में मुकदमा द्रह करवाया हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात कमल घर नहीं आया, तो हमें लगा वो ठेकेदारों के साथ कही गया होगा, रविवार सुबह हमें पता चला कि कुमपूर ठेके में आग लग गई, जब हमने वहां जाकर देखा तो कमल फ्रीजर में बंद था और आग से पूरा जल चुका था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Tnxx for comment