जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश के 21 जिलों में अब जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की घोषणा हो गई हैं। इन चुनावों के जरिये नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP बड़ा फायदा उठा सकती हैं। दरअसल RLP का जनाधार गांवों और ढाणियों में काफी हैं, ऐसे में यह चुनाव RLP के लिए किसी मौके से कम नहीं हैं। इन चुनावों के जरिये RLP पार्टी का बड़ा विस्तार भी हो सकता हैं। अगर RLP सभी 21 जिलों में चुनाव लड़े, तो काफी जगहों पर RLP को जीत भी मिल सकती हैं। विधानसभा चुनाव के बाद RLP के पास यह सबसे बड़ा मौका हैं।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को इन चुनावों को लेकर पहली बैठक भी करने जा रहे हैं। पहली बैठक में बेनीवाल सीकर, चूरू और झुंझुनूं के पदाधिकारियों को शामिल कर रहे हैं और इन जिलों में पार्टी विस्तार को लेकर चर्चा करेंगें, साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा करेंगें। हाल ही में RLP ने नगर निगम चुनाव लड़ने का फैंसला किया था, लेकिन समय कम।होने के कारण RLP सिर्फ 31 प्रत्याशी ही उतार पाई थी, लेकिन पंचायत चुनाव के लिए RLP ले पास अभी समय पड़ा हैं, ऐसे में इस समय का उपयोग RLP को उच्च स्तर पर करना चाहिए।

Tnxx for comment