सीएम गहलोत का बड़ा फैंसला, कृषि कानूनों के खिलाफ नया बिल लाने की तैयारी

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि से जुड़े हुए तीनों बिलों का विरोध पूरे देश मे हो रहा हैं, आज पंजाब राज्य ने इन तीनों बिलों लो रद्द लर दिया और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा में नए बिल पास हुए। इन बिलों को रद्द करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया। अब पंजाब की तरह ही राजस्थान की गहलोत सरकार भी इस तरह के बिल लाकर मोदी सरकार से पास हुए तीनों कृषि अध्यादेशों को रद्द करने की तैयारी कर रही हैं।


सीएम गहलोत ने लिया बड़ा फैंसला, नवम्बर में बुलाया जाएगा विशेष सत्र


कृषि से जुड़े हुए बिलों को लेकर मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई और इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा फैंसला लेते हुए पंजाब की तरह राजस्थान में भी कृषि बिलों को रद्द करने का फैंसला किया और इनके ऐवज में नए कानून लाने का फैंसला किया हैं। गहलोत सरकार नवम्बर के पहले सफ्ताह में विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती हैं और इन कानूनों के खिलाफ नया बिल पेश करेगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default