जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान का गुर्जर समाज 1 नवम्बर से चक्का जाम करने की तैयारी कर रहा हैं। हाल ही में हुई गुर्जर समाज की महापंचायत में यह फैंसला लिया गया था कि 1 नवम्बर तक अगर सरकार हमारी मांगों को मान लेती हैं, तो ठीक नहीं तो गुर्जर समाज आंदोलन ही करेगा। सरकार ने 1 नवम्बर का समय मांगा था। फिलहाल 1 नवम्बर के 10 दिन ही बचे हैं और अभी तक सरकार ने गुर्जर समाज से कोई वार्ता नहीं की हैं, ऐसे में गुर्जर समाज 1 नवम्बर से चक्का जाम की तैयारी भी कर रहा हैं।
अब सरकार से नहीं करेंगें कोई वार्ता, सीधा चक्का जाम करेंगें- बैंसला
गुर्जर समाज की आरक्षण समिति के सदस्य विजय बैंसला ने कहा कि हम 1 नवम्बर का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद सरकार से कोई वार्ता नहीं होगी, हम सीधा राजस्थान में चक्का जाम करेंगें, इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी, हमने सरकार को तय समय दिया है और अब जो भी होगा वो सरकार की जिम्मेदारी में ही होगा।

Tnxx for comment