जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश के 3 शहरों के 6 नगर निगमों में होने जा रहे निकाय चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन कल ही हैं, यानी कि कल सोमवार शाम के बाद नामांकन दाखिल नहीं हो सकेगा। नामांकन में अब सिर्फ महज 15 घण्टे का वक्त बचा हुआ हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस, बीजेपी और RLP ने अपने उमीदवारों की सूचियां भी जारी नहीं की हैं। हालांकि बीजेपी ने कोटा और जोधपुर के लगभग सभी वार्डो की सूचियां जारी कर दी हैं, लेकिन बीजेपी अभी जयपुर की सूची जारी नहीं कर पाई हैं।
वही कांग्रेस ने अभी तक किसी भी नगर निगम के लिए प्रत्याशी सूची जारी नहीं की हैं, ऐसे में उमीदवारों के मन मे अभी भी संयम बना हुआ हैं कि उनको टिकट मिलेगा या नहीं? वही पहली बार निकाय चुनाव लड़ रही रालोपा ने भी अभी तक कोई लिस्ट जारी नहीं की हैं। सम्भवतः आज रात में सभी पार्टियां सूची जारी कर देगी, क्योंकि कल नामांकन का अंतिम दिन हैं, ऐसे में प्रत्याशियों को तैयारी भी करनी हैं।
कल एक दिन में जयपुर, जोधपुर और कोटा में हजारों नामांकन दाखिल होंगें, ऐसे में चुनाव कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ेगी, एक दिन में ही इतने नामांकन लेने पड़ेंगे। दरअसल टिकट मांगने वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण कांग्रेस-बीजेपी में हाई लेवल की मीटिंग चल रही है, फिर भी उमीदवारों का चयन नहीं हो पा रहा हैं। अब देखना होगा कि आखिर कौनसी पार्टी इन चुनावों पर कब्जा करने में कामयाब होगी।

Tnxx for comment