किसानों के विरोध के कारण केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को उल्टे पांव भागना पड़ा

INC News
0

 हनुमानगढ़, राजस्थान।





रविवार को भारत सरकार के केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले के दौरे पर थे, इस दौरान वो किसानों को हाल ही में आए कृषि बिलों को लेकर सम्बोधित कर रहे थे। हनुमान गढ़ जिले के एक गांव में जब मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत किसानों को बिलों को बारे में बता रहे थे, इस दौरान किसानों ने मंत्री से कृषि बिलों को लेकर सवाल किए, जिनका जवाब मंत्री जी सही तरीके से नहीं दे पाए, मंत्री जी ने गुस्से में आकर यह भी कह दिया कि मैं आपको इंटरव्यू देने नहीं आया हूँ? ज्यादा विरोध को देखते हुए मंत्री गजेंद्र सिंह को किसान चौपाल से भागना पड़ा।


किसान चौपाल में हुआ विरोध तो मंत्री जी बिना जवाब दिए ही भागे


इस पूरी घटना का वीडियो भी बन गया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा हैं। वीडियो में एक किसान मंत्री जी से सवाल करता हुआ नजर आ रहा हैं। किसान कहता हैं कि आप मंडियों को बंद क्यों करना चाहते हो? इस पर मंत्री जी कहते हैं कि हम तो मण्डियां बढ़ा रहे हैं, लेकिन किसानों की ओर से लगातार सवाल किए जाने से मंत्री भड़क जाते हैं और पूछते हैं कि आप किसानों की वकालत कर रहे हो या व्यापारियों की? इसके बाद मंत्री गजेंद्र सिंह किसान चौपाल से जाने लगते हैं, तो किसान कहते हैं कि मंत्री जी भागों मत जवाब देते जाओ।


इस विडियो को राजस्थान कांग्रेस और कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा में भी शेयर किया हैं, उन्होंने लिखा कि मंत्री जी आपको जनता ने चुना हैं, तो जवाब तो देना ही पड़ेगा, इस तरह भागने का मतलब है कि कुछ न कुछ दाल में जरूर काला हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default