जयपुर, राजस्थान।
आखिरकार राजस्थान में नगर निगम चुनाव की घोषणा हो ही गई। पहले सरकार यह चुनाव मार्च में करवाना चाह रही थी, लेकिन कोर्ट के आदेशों के बाद अब इन चुनावों की घोषणा आज हो गई हैं। राजस्थान के 6 नगरों में चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव की अधिसूचना 14 अक्टूबर को जारी होगी। उसके बाद 19 अक्टूबर तक नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन होगा, फिर 20 अक्टूबर को नामांकन जांच होगा, 22 अक्टूबर तक नाम वापसी होगा और 23 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा।
दो चरणों मे होगा मतदान, 3 नवम्बर को होगी मतगणना
यह चुनाव 2 चरणों में होगा। पहला चरण के लिए मतदान 29 अक्टूबर को होगा, इसमें जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर, कोटा उत्तर शामिल हैं, जबकि दूसरी चरण के मतदान 1 नवम्बर को होंगें, इस चरण में जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण शामिल हैं। 3 नवम्बर को दोनों चरणों की मतगणना होगी। इसके बाद मेयर और महापौर के लिए चुनाव 10 नवम्बर को होगा और 11 नवम्बर को मतगणना की जाएगी। नगरीय चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों पूरी तरह से तैयार हैं। बीजेपी राजस्थान सरकार को स्थानीय चुनावों में पटकनी देने की पूरी तैयारी कर रही हैं, वही गहलोत सरकार स्थानीय चुनावों में भी परचम लहराने की तैयारी में हैं।

Tnxx for comment