हाथरस, उत्तरप्रदेश।
यूपी के हाथरस में हुए गैंगरेप मामले में अब एक नई घटना सामने आई हैं, परिजनों के साथ इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस वालों ने बिना परिजनों की अनुमति के ही पीड़िता का आधी रात में अंतिम संस्कार कर दिया। दरअसल रात 12:45 पर पीड़िता का शव एम्बुलेंस से पीड़िता के गांव पहुंचा था। रात में ही प्रशासन ने पीड़िता का अंतिम संस्कार करने को कहा और घरवालों को राजी करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए मना कर दिया, वही गांव के लोगों ने भी अंतिम संस्कार के लिए सहमति नहीं दी। गांव की महिलाएं और पुरूष एम्बुलेंस के सामने लेट गए, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग के जरिये सब को खदेड़ दिया
आखिर में रात 02:30 मिनट पर पीड़िता का जबरन कर दिया अंतिम संस्कार
जब घरवाले अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हुए तो पुलिस ने जबरन पीड़िता का अंतिम संस्कार करवा दिया, इस घटना के बाद गांव के लोगों में काफी आक्रोश हैं, क्योंकि एक ओर तो पीड़िता के साथ इतनी बड़ी घटना हुई, उसके बाद पीड़िता का जबरन अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद अब लोग सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस और योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही हैं।
गौरतलब हैं कि 14 सितंबर को पीड़िता अपने खेत मे काम कर रही थी, इस दौरान गांव के ही 4 लड़को ने पीड़िता को पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी युवक पीड़िता को मरा हुआ समझकर घटनास्थल से भाग गए, जब पीड़िता के परिजनों ने अपनी बेटी को ढूंढा, तो ऐसी हालत में पाया, फिर उपचार के लिए पीड़िता को अलीगढ़ ले गए, जहां से पीड़िता को दिल्ली रेफर किया गया, 14 दिनों के इलाज के बाद मंगलवार को पीड़िता ने दम तोड़ दिया।

Tnxx for comment