जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान के 3 महानगरों के 6 नगर निगमों में चुनाव होने जा रहे हैं। यह चुनाव 29 अक्टूबर और 1 नवम्बर को हैं। आज इन चुनावों के लिए नामांकन का अंतिम दिन था। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP भी नगर निगम चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। हनुमान बेनीवाल ने महज 5 दिन पहले ही यह चुनाव लड़ने का फैंसला लिया हैं, ऐसे में रालोपा को चुनावी रणनीति के लिए समय काफी कम मिला, जिसकी कमी साफ देखी जा रही हैं। रालोपा सिर्फ 31 उमीदवार ही इन चुनावों में उतार पाई, जबकि चुनाव 560 वार्डों में हो रहे हैं।
जोधपुर और जयपुर में उतारे उमीदवार, कोटा में नहीं उतार पाए एक भी उमीदवार
रालोपा ने जोधपुर और जयपुर के चारों निगमों के लिए अपने प्रत्याशी उतारे हैं, लेकिन रालोपा कोटा के दोनों निगमों में एक भी प्रत्याशी नहीं उतार पाई। हालांकि पार्टी ने कोटा में जाकर चुनाव लड़ने वालों लोगों से चर्चा की थी, लेकिन कोटा में एक भी उमीदवार पार्टी ने नहीं उतारा हैं। वहीं जयपुर के ग्रेटर नगर निगम में RLP ने कुल 10 प्रत्याशी उतारे, वही हेरीटेज में सिर्फ 1 ही प्रत्याशी उतारा। इसी तरह जोधपुर उत्तर में RLP ने 6 प्रत्याशी उतारे तो जोधपुर दक्षिण में 14 प्रत्याशी उतारे हैं। इस प्रकार कुल 31 प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल की पार्टी से चुनाव लडेंगे।
भाजपा के साथ गठबंधन होने के बावजूद भी रालोपा ने अपने प्रत्याशी अलग से उतारे हैं, यानी कि रालोपा बिना गठबंधन के ही यह चुनाव लड़ने जा रही हैं। पार्टी मुखिया हनुमान बेनीवाल का कहना हैं कि यह चुनाव एक पार्टी के लिए प्रयोग है, ताकि हमें पता चल सके कि गांवों के साथ-साथ शहरों में पार्टी का वर्चस्व कितना है।

Tnxx for comment