जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान विधानसभा का सत्र फिर से 31 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा हैं। दरअसल राजस्थान विधानसभा का 5 वां सत्र 24 अगस्त को अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित किया गया था, अब उसी सत्र की बैठक 31 अक्टूबर से शुरू होगी। राजस्थान सरकार केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानूनों को निष्प्रभावी करने के लिए इस सत्र में नया संसोधन विधेयक लाने की तैयारी कर रही हैं।
गहलोत मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यही फैंसला लिया गया था कि राजस्थान के किसानों पर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। ऐसा सबसे पहले करने वाला राज्य पंजाब बना है, जहां कांग्रेस की सरकार हैं। इसी तरह अब राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार हैं, इसलिए गहलोत सरकार भी ऐसा विधेयक लाएगी।

Tnxx for comment