पुजारी हत्याकांड में सरकार और परिवार के बीच बनी सहमति, 10 लाख रुपये और 1 नोकरी देगी सरकार

INC News
0

 करौली, राजस्थान।





करौली के सपोटरा में हुए पुजारी हत्याकांड मामले में अब सरकार और पुजारी के परिवार के बीच सहमति बन गई हैं, परिवार जन अब धरना खत्म कर रहे हैं। सरकार की ओर से पुजारी के परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में मिलेंगे, वही परिवार के एक सदस्य को संविदा के तौर पर नोकरी दी जाएगी। परिवार की मांग पर थानेदार और पटवारी को हटाने की मांग को भी प्रशासन ने मान लिया है। आज काफी देर से प्रशासन और पीड़ित परिवार के बीच बातचीत चल रही थी, जिसके बाद अब सहमति बनी है। सम्भवतः आज शाम तक अब पुजारी बाबूलाल का अंतिम संस्कार हो सकेगा।


हम आपको बता दे कि करौली जिले के सपोटरा इलाके के गांव बुकना में एक पुजारी बाबूलाल को गांव के लोगों ने जिंदा जला दिया था, इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default